चमोली जिले में भारी बारिश से बुराली, बांसवाड़ा, मोखतल्ला, काण्डई और खुनाणा गांवों के प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से राहत राशि के चेक, अहैतुक सहायता और खाद्यान्न किट वितरित की गई। प्रशासन की टीम आपदा प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचा रही है। बरसात के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा जा रहा है।
Site Admin | जुलाई 30, 2024 3:14 अपराह्न
चमोली जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित को राहत राशि के चेक, अहैतुक सहायता और खाद्यान्न किट वितरित की
