चमोली के कोलपुड़ी गांव निवासी शहीद नारायण सिंह का आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद नारायण सिंह भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात थे। वे 07 फरवरी 1968 को भारतीय वायु सेना के विमान से 102 अन्य जवानों के साथ चंडीगढ़ से लेह जा रहे थे। इस दौरान रोहतांग दर्रे के पास वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें विमान में सवार सभी 102 जवान शहीद हो गए थे।