मई 16, 2024 3:53 अपराह्न

printer

चतरा लोकसभा सीट से 22 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं

चतरा लोकसभा सीट से 22 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से छह निर्दलीय उम्मीदवारों को व्यय प्रेक्षक के समक्ष लेखा पंजी प्रस्तुत नहीं करने के कारण उन्हें नोटिस जारी किया गया है। मीडिया कोषांग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वाचन व्यय से संबंधित जानकारी जमा करने की दूसरी तिथि 14 मई निर्धारित थी। लेकिन व्यय प्रेक्षक के समक्ष छह प्रत्याशियों ने अपना विवरण प्रस्तुत नहीं किया। जारी निर्देश में कहा गया है कि इन छहों प्रत्याशियों को 18 मई को सुबह 11बजे तक लेखा निरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण भवन में उपस्थित होना है।।