मार्च 27, 2024 3:13 अपराह्न

printer

चतरा: निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक का आयोजन किया

होली का त्यौहार समाप्त होते ही चतरा जिले में चुनावी तैयारियां एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा बैठकों का अयोजन कर कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर चतरा जिले में 19 कोषांगों का गठन किया गया है। आदर्श आचार संहिता और आर. पी. एक्ट का अनुपालन कराने के लिए 33 जोनल मजिस्ट्रेट, 115 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 12 उड़न दस्ते भी तैनात किए गए हैं।