मार्च 23, 2024 3:39 अपराह्न

printer

चतरा जिले में निर्वाचन कार्यों में शामिल सरकारी कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान करने की सुविधा मिलेगी

चतरा जिले में निर्वाचन कार्यों में शामिल सरकारी कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के जरिये मतदान करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्टल बैलेट वोटिंग सेंटर बनाया जाएगा। जिले के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गठित सभी 19 कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक में इसकी जानकारी दी।