स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ को लेकर देशभर में चलाया जा रहा स्वच्छता ही सेवा अभियान चतरा जिले में भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है। स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम पर अयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में अधिक से अधिक लोगों जागरूक करना है। चतरा जिले में स्वच्छता और हरियाली का महत्व समझाने के लिए मेरा शौचालय मेरा अभिमान, रात्रि चौपाल, मुखिया संवाद, सफाई मित्र और सुरक्षा शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी स्वच्छता और पर्यावरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
Site Admin | सितम्बर 27, 2024 4:37 अपराह्न
चतरा जिले में जोर-शोर से चलाया जा रहा स्वच्छता ही सेवा अभियान