चतरा जिले के 32 नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों पर मतदान कराने वाले कर्मियों के दल को कल इंटरमीडिएट स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचाने का कार्य कर लिया गया है। मतदान कर्मियों को उनके संबंधित बूथों पर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। मतदान कराने के बाद मतदान कर्मी वापस लौट आयेंगे। चतरा जिले के 8 लाख 720 मतदाता कल 894 बूथों पर मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रमेश घोलप ने जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में स्तिथ मतदान केंद्रों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे केंद्रों की संख्या 32 है जिनमें से चतरा विधानसभा में 8 और सिमरिया में 24 मतदान केंद्र हैं। इधर हजारीबाग जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि ईवीएम और निर्वाचन समान का वितरण विनोबा भावे विश्वविद्यालय और संत कोलम्बा महाविद्यालय से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वहीं प्रत्येक मतदान केंद्र की वेब कास्टिंग की जाएगी। जिसकी निगरानी जिला मुख्यालय नियंत्रण कंट्रोल रूम से होगी।
Site Admin | मई 19, 2024 4:30 अपराह्न
चतरा जिले के 32 नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों पर मतदान कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी