जून 23, 2024 7:59 अपराह्न

printer

चतरा जिला मुख्यालय स्थित जवाहर स्टेडियम में आज से 3 दिवसीय 63 वीं सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता की शुरूआत हुई

चतरा जिला मुख्यालय स्थित जवाहर स्टेडियम में आज से 3 दिवसीय 63 वीं सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन उद्योग और श्रम मंत्री सत्यानंद भोगता ने किया। मौके पर श्रम मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से किशोर उम्र के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।