चेन्नई और अंडमान के बीच एयर इंडिया की आज की सभी विमान सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। एक बयान के अनुसार चक्रवात रेमल के कारण कोलकाता, अंडमान और आंध्र प्रदेश से पोर्ट ब्लेयर के बीच विमान सेवाएं भी अगली घोषणा तक रद्द कर दी गई हैं। विमानों के रद्द होने के कारण कई यात्री चेन्नई हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।
Site Admin | मई 25, 2024 1:09 अपराह्न
चक्रवात रेमल के कारण चेन्नई और अंडमान के बीच एयर इंडिया की आज की सभी विमान सेवाएं रद्द
