नवम्बर 30, 2025 2:19 अपराह्न

printer

चक्रवात दित्वा से श्रीलंका में भारी नुकसान, अब तक 193 लोगों की मौत 228 लापता

चक्रवात दित्वा श्रीलंका से आगे निकल गया है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने कहा है कि इसके विनाशकारी प्रभाव से 193 लोगों की मृत्‍यु हो गई है और 228 लापता हैं। भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने लगभग दस लाख लोगों को प्रभावित किया है। एक लाख 47 हज़ार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। केलानी और महावेली नदियों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। 10 पुल और कई रेल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। बिजली कर्मी, विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगे हैं। 
कोलंबो में भारतीय उच्चायोग श्रीलंका में फंसे अपने नागरिकों को स्‍वदेश भेजने के लिए वायुसेना और वाणिज्यिक एयरलाइनों के बीच समन्वय कर रहा है। भारत, दित्वा से आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद सहायता के लिए ऑपरेशन सागर बंधु चला रहा है। इस बीच, कोच्चिकाडि और बादुल्ला में तैनात एनडीआरएफ की दो टीम बचाव अभियान चला रही हैं।