नवम्बर 29, 2025 1:17 अपराह्न

printer

चक्रवात दित्‍वा से श्रीलंका में अब तक 123 लोगों की मौत

चक्रवात दित्‍वा ने श्रीलंका के अधिकतर हिस्‍सों मे तबाही मचाई हुई है। लगातार बारिश से जान-माल का नुकसान हुआ है। इस चक्रवात में अब तक 123 लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है और एक सौ 30 लोग लापता हैं। चक्रवात से तीन लाख 70 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई दिनों तक लगातार बारिश के बाद श्रीलंका में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी आ रही है। दित्‍वा चक्रवात अब उत्‍तर-उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए तमिलनाडु तट की ओर बढ़ रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला