बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में और उससे सटे श्रीलंका तट पर बने गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान दित्वाह में बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान चेन्नई से दक्षिण पूर्व में 700 किलोमीटर और पुद्दुचेरी से दक्षिण पूर्व में 610 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
तूफान के कारण आज से अगले 24 घंटों तक डेल्टाई जिलों में तेज वर्षा होने की संभावना है। शनिवार और रविवार को डेल्टाई जिलों और कुछ आंतरिक जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक तेज वर्षा होने की संभावना है। चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और रानीपेट जिलों सहित उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत तेज बारिश होने की आशंका है।