फ़रवरी 16, 2026 9:23 अपराह्न

printer

चक्रवात दितवाह के बाद राहत और आर्थिक मजबूती पर आईएमएफ प्रतिनिधिमंडल का श्रीलंका दौरा

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष -आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल चक्रवात दितवाह से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर आज श्रीलंका पहुंचा। यह दल मध्य श्रीलंका के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कोलंबो में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरासुरिया और केंद्रीय बैंक के गवर्नर नंदलाल वीरसिंघे से बातचीत करेगा।

    अधिकारियों ने बताया कि चर्चा का मुख्य केंद्र आपदा के बाद की स्थिति से उबरने और आर्थिक मजबूती के लिए आईएमएफ से संभावित सहायता पर होगा। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब हिंद महासागर क्षेत्र के कई देश लगातार बढ़ते भीषण चक्रवातों और बाढ़ का सामना कर रहे हैं, जो जलवायु परिवर्तन से जुड़े आर्थिक झटकों से निपटने के लिए समन्वित क्षेत्रीय प्रतिक्रियाओं की आवश्यकता को उजागर करता है।