मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 24, 2024 7:57 पूर्वाह्न

printer

चक्रवात दाना के संभावित प्रभावों को देखते हुए मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज चक्रवात दाना के संभावित प्रभावों को देखते हुए पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि भीषण चक्रवाती तूफान आज देर रात या कल तड़के 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इस क्षेत्र को पार कर जाएगा।

 

 

इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में आज और कल बहुत तेज वर्षा होने की संभावना है। इससे सटे झारखंड और उत्तर-पूर्व भारत में कल तक तेज बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल और केरल में भी आज बारिश की स्थिति बनी रहेगी। वर्तमान सप्ताह के दौरान देश के मध्य, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हिस्से में वर्षा की कोई संभावना नहीं है।