अक्टूबर 26, 2024 7:45 अपराह्न

printer

चक्रवात दाना के कारण बना दबाव उत्तरी ओडिशा के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो गया

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात दाना के कारण बना दबाव उत्तरी ओडिशा के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो गया है और अगले 12 घंटों के दौरान इसके और कमजोर होने की संभावना है।

 

इधर राज्य के कई हिस्सों में दाना चक्रवात का असर अभी भी बरकरार है। कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य में छिटपुट बारिश होगी। मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।