मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 26, 2024 8:17 अपराह्न

printer

चक्रवाती तूफान रेमाल की कोलकाता डोपलर मौसम रडार से लगातार निगरानी की जा रही है : मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान रेमाल बांग्लादेश के उत्‍तर और इसके आसपास पश्चिम बंगाल के तटों के बीच सागर द्वीप तथा बांग्‍लादेश के दक्षिण-पश्चिम के निकट खेपुपाडा के बीच  आज मध्‍य रात्रि तक टकरा सकता है। इस तूफान के कारण हवा की गति 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। हवा की यह गति 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान के टकराने की प्रक्रिया की शुरूआत अगले दो से तीन घंटे के दौरान हो सकती है। बांग्‍लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के ऊपर बाहरी बादल छाए रहने के कारण तेज वर्षा होने की संभावना बढ रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस चक्रवाती तूफान की कोलकाता डोपलर मौसम रडार से लगातार निगरानी की जा रही है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है