मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 22, 2025 9:15 अपराह्न

printer

चक्रवाती तूफान रागासा आज उत्तरी फिलीपींस से टकराया

चक्रवाती तूफान रागासा आज उत्तरी फिलीपींस से टकराया। इससे 230 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मूसलाधार बारिश और तेज़ हवाओं के साथ बाढ़ आ गई है। घरों और बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुँचा है।

खराब मौसम के कारण 10 हज़ार से ज़्यादा लोगों को सुरक्षि‍त स्‍थान पर पहुंचाया गया है। बाढ़ के बढ़ते पानी के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ है।
राजधानी के स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया गया है। कई नौका सेवाओं को भी निलंबित कर दिया गया है। चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में निवासियों को भयावह आंधी की चेतावनी दी गई है।