चक्रवाती तूफान मोन्था बंगाल की खाड़ी में चेन्नई से 480 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। मौसम विभाग और राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र द्वारा जारी संयुक्त बुलेटिन में कहा गया है कि तूफान के उत्तर की ओर बढ़ने और कल तक एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। अनुमान है कि तूफान कल रात काकीनाडा के नजदीक मचिलीपट्टणम और कलिंगपट्टणम के बीच आंध्र प्रदेश तट को पार कर सकता है। कल सुबह आंध्र प्रदेश और यनम तटों पर 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है और कल शाम 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और गरज के साथ तेज़ हवाएं चल सकती हैं।
Site Admin | अक्टूबर 27, 2025 8:26 अपराह्न
चक्रवाती तूफान मोन्था बंगाल की खाड़ी में चेन्नई से 480 किलोमीटर पूर्व में स्थित