मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 27, 2025 2:27 अपराह्न

printer

चक्रवाती तूफ़ान मोन्था, बंगाल की खाड़ी में चेन्नई से 560 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित

चक्रवाती तूफ़ान मोन्था, बंगाल की खाड़ी में चेन्नई से 560 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित है। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र की नवीनतम अपडेट के अनुसार तूफान के अगले 12 घंटे में   बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य भागों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढने की संभावना है। यह कल तक एक भीषण चक्रवाती तूफ़ान में बदल जाएगा। मछुआरों को बुधवार तक समुद्र में जाने की सलाह दी गई है।