मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 26, 2024 12:43 अपराह्न

printer

चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी-मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ हुई हल्की से मध्यम बारिश

चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी-मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। बारिश के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। चौबीस शहरों का अधिकतम तापमान चौबीस डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

 

वहीं, उनतीस शहरों का अधिकतम तापमान 30  डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि ओडिशा तट पर टकराने के बाद चक्रवाती तूफान दाना कमजोर पड़ गया है, जिसके चलते हवा की रफ्तार में कमी आई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आज भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।