मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 29, 2023 2:58 अपराह्न | झारखंड रेल सेवा बाधित

printer

चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर 15 दिनों तक रेल सेवाएं असामान्य रहेंगी

चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर राउरकेला स्टेशन यार्ड के अपग्रेडेशन कार्य को लेकर 15 दिनों तक रेल सेवाएं असामान्य बनी रहेगी। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि 29 सितंबर से 15 अक्टूबर तक प्री नॉनइंटरलॉकिंग और नॉनइंटरलॉकिंग कार्यों के लिए 66 ट्रेनों को रद्द रखा गया है। इनमें से कई महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके अलावा कई लंबी दूरी की ट्रेनों को नियंत्रित किया गया है और कुछ ट्रेनों के मार्ग भी अस्थाई रूप से बदले गए।