जुलाई 27, 2024 6:28 अपराह्न

printer

चंबा का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल   28 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर  मेला-2024 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
राज्यपाल के  तीन दिवसीय  प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल   बताया कि  राज्यपाल   27  जुलाई (शनिवार) को सायः  चंबा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह  में रहेगा । 
28 जुलाई को  राज्यपाल  सुबह 9.20  बजे श्री लक्ष्मी नारायण  जी को मिंजर अर्पित  करने के पश्चात सुबह 10 बजे चंबा के ऐतिहासिक  चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। 
उन्होंने बताया कि राज्यपाल सांय 8.35 बजे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर  मेला-2024 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि भाग लेंगे । उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में  रहेगा।
राज्यपाल 29 जुलाई को सुबह 5.30 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर   जाएंगे। 
वह सुबह 8.30 बजे चंबा से कांगड़ा रवाना होंगे ।