मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 24, 2023 4:41 अपराह्न | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS

printer

चंपावत में राष्ट्रीय स्तरीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता 27 सितंबर से होगी शुरू

प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चम्पावत जिले में भारत-नेपाल सीमा के मध्य में स्थित महाकाली नदी पर पहली बार राष्ट्रीय स्तर की रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह 3 दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में देशभर से 20 टीमों के 150 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिसमें भारतीय सेना, एसएसबी, आईटीबीपी, बीएसएफ, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम और पड़ोसी देश नेपाल शामिल हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद कुमार गौड़ ने बताया कि चूका गांव में राष्ट्रीय एंगलिंग (मत्स्य आखेट) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला