संसदीय कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में चंपावत जिले के लोहाघाट में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोहाघाट स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को भारतीय संसदीय प्रणाली की कार्यवाही, नियम व कानूनों की जानकारी दी गई। जिला पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि छात्र-छात्राओं को भारतीय संसदीय प्रणाली की कार्यवाही और देश-विदेश की घटनाओं से परिचित कराने के लिए इस युवा संसद का आयोजन किया गया है।