घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन आज चंपाई सोरेन की जगह राज्य सरकार में 12वें मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। आज राजभवन में सुबह साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल संतोष गंगवार उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। इससे पहले राज्यपाल ने चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। झामुमो ने उनकी जगह विधायक रामदास सोरेन का नाम मंत्री पद के लिए राजभवन को भेजा था।
Site Admin | अगस्त 30, 2024 10:59 पूर्वाह्न
चंपाई सोरेन की जगह राज्य सरकार में 12वें मंत्री के रूप में शपथ लेंगे घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन