जुलाई 14, 2025 1:22 अपराह्न

printer

चंद्रयान-3 ने आज अपने प्रक्षेपण के दो वर्ष पूरे किए

भारत के विज्ञान और दृढ़ संकल्प की ऐतिहासिक उपलब्धि, चंद्रयान-3 ने आज अपने प्रक्षेपण के दो वर्ष पूरे कर लिए। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट ऊँचाई वाले क्षेत्रों में लैंडर और रोवर को स्थापित करना तथा संपूर्ण लैंडिंग और रोविंग क्षमताओं का प्रदर्शन करना था।

 

 

वर्ष 2023 में आज ही के दिन, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो द्वारा विकसित एलवीएम3 एम4 रॉकेट ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक कक्षा में प्रक्षेपित किया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला