फ़रवरी 5, 2026 10:14 अपराह्न

printer

चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद, भारत ने अपने अंतरिक्ष अभियानों में तेजी लाई है: इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन – इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद, भारत ने अपने अंतरिक्ष अभियानों में तेजी लाई है और महत्वाकांक्षी चंद्रयान-4 तथा चंद्रयान-5 परियोजनाओं की तैयारियां चल रही हैं।

पुणे में डी. वाई. पाटिल अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए श्री नारायणन ने कहा कि भारत मंगल ग्रह पर उन्नत अनुसंधान अभियानों सहित एक व्यापक अंतरिक्ष कार्यक्रम चला रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में देश की उल्लेखनीय प्रगति ने वैश्विक मान्यता प्राप्त की है। श्री नारायणन ने कहा कि अपेक्षाकृत कम लागत पर उच्च गुणवत्ता वाले मिशनों को अंजाम देने की क्षमता के कारण, भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अब दुनिया के शीर्ष पांच देशों में गिना जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला