फ़रवरी 4, 2026 10:25 अपराह्न

printer

चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र के कच्चे तंबाकू उत्पाद शुल्क हटाने का स्वागत किया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार द्वारा बिना ब्रांड वाले कच्चे तंबाकू पर उत्पाद शुल्क समाप्‍त करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से तंबाकू किसानों को उपज का बेहतर दाम मिलेगा। श्री नायडू ने कहा कि इससे व्यापारियों और निर्यातकों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि स्पष्ट दिशा-निर्देश लागू होने से उत्पाद शुल्क की चोरी में कमी आएगी।