मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 18, 2024 10:39 पूर्वाह्न

printer

चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र में आगे लाने का प्रयास है ‘चंदेरी इको रिट्रीट’ पहल: मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी

 
 
मध्य प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने कहा है कि ‘चंदेरी इको रिट्रीट’ पहल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी चंदेरी को पर्यटन क्षेत्र में आगे लाने का प्रयास है। चंदेरी अनूठी हथकरघा साड़ियों के लिए भी प्रसिद्ध है।
 
चंदेरी इको रिट्रीट पर्यटकों को चंदेरी की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक स्थलों से परिचित कराएगा। इस पहल से न केवल स्थानीय कारीगरों औऱ व्यवसायों को लाभ होगा, बल्कि चंदेरी देश-विदेश के पर्यटकों के बीच प्रमुख आकर्षण का केन्द्र बनेगा।
 
चंदेरी के लोकप्रिय फिल्म स्थानों से पर्यटकों को जोड़ने के लिए ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री के नाम पर सेल्फी प्वाइंट बनाने की पहल भी की गई है।
 
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने यहां मौसम अनुकूल टेंट सिटी की स्थापना की है। चंदेरी के इतिहास को करीब से दिखाने के लिए ‘हेरिटेज वॉक’ का भी आयोजन किया जाएगा।