भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चंडीगढ़ में सुखना लेक पुलिस चौकी से वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया। ढाई किलोमीटर की यह महिला दिवस वॉकथॉन ओपन हैंड स्मारक में संपन्न हुई।
कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में न्यायमूर्ति सूर्य कांत ने कहा कि वॉकथॉन का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में युवा वकीलों और न्यायाधीशों की भागीदारी देख कर प्रसन्नता हुई। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागु ने भी वॉकथॉन में भाग लिया।