पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ के कारागार विभाग में जेल वार्डर ग्रुप सी के पद पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के पत्र के अनुरूप दी गई है। हालांकि, भर्ती लागू नियमों के अनुसार की जाएगी। चंडीगढ़ अग्निशमन सेवा और वन विभाग में पात्र पदों के लिए भी इतने ही प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। श्री कटारिया ने पहले भी इंडिया रिजर्व बटालियन सहित चंडीगढ़ पुलिस में कार्यकारी तथा वायरलेस कांस्टेबल के पद पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की मंजूरी दी थी।
News On AIR | फ़रवरी 27, 2026 8:29 पूर्वाह्न
चंडीगढ़ के कारागार विभाग में जेल वार्डर ग्रुप-सी के पद पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% क्षैतिज आरक्षण को मंजूरी