मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 7, 2025 9:19 पूर्वाह्न

printer

घाना में हेलिकॉप्टर क्रैश, रक्षा और पर्यावरण मंत्री समेत 6 की लोगों मौत

घाना के रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोआमाह और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुर्तला मुहम्मद की कल सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में छह अन्य लोग भी मारे गए। मृतकों में प्रमुख सरकारी और सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

 

सेना प्रमुख ने सभी राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रखने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

 

जैड-नाइन सैन्य हेलीकॉप्टर राजधानी अकरा से ओबुआसी शहर जा रहा था। अधिकारियों ने बाद में हेलीकॉप्टर का मलबा बरामद किया। जले हुए हेलीकॉप्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।