दिसम्बर 8, 2024 7:29 अपराह्न

printer

घाना में विपक्षी उम्‍मीदवार जॉन माहामा ने राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने का दावा किया है

घाना में विपक्षी उम्‍मीदवार जॉन माहामा ने राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने का दावा किया है। सत्ताधारी न्‍यू पेट्रियोटिक पार्टी के उम्‍मीदवार और उपराष्‍ट्रपति महामुडु बावूमिया ने आधिकारिक नतीजों की घोषण से पहले ही हार स्‍वीकार कर ली है। उपराष्‍ट्रपति बावुमिया ने कहा कि वे जनादेश का सम्‍मान करते है जो परिवर्तन के लिए दिया गया है। नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस पार्टी के विपक्षी उम्‍मीदवार माहामा ने सोशल मीडिया पर अपनी जीत को एक बडी कामयाबी बताया। घाना के चुनाव आयोग के अनुसार आधिकारिक परिणाम मंगलवार को घोषित किए जाने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला