अप्रैल 3, 2024 8:51 अपराह्न

printer

घरेलू शेयर बाजारों में आज गिरावट रही

घरेलू शेयर बाजारों में आज गिरावट रही। निवेशकों ने अपनी बिकवाली जारी रखी जिसकी वजह से सेंसेक्‍स 27 अंक गिरा और 73 हजार 877 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के निफ्टी में 19 अंक की गिरावट रही और ये 22 हजार 435 पर रहा।

बीएसई मिडकैप हालांकि दशमलव 6 प्रतिशत बढा जबकि स्‍मॉलकैप में एक दशमलव एक आठ प्रतिशत की बढोतरी रही।

अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रूपये की कीमत में थोडी गिरावट रही।  एक डॉलर का मूल्‍य 83 रूपये 43 पैसे पर रहा।

सोने की कीमतों में आज बढोतरी रही। प्रति दस ग्राम सोना  272 रूपये की बढत के साथ 69 हजार 200 पर रहा। जबकि चांदी की कीमत 984 रूपये की बढत के साथ प्रति किलो 78 हजार 20 रूपये पर पहुंच गई।

तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमतों में आज स्थिरता बनी रही। ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल 89 डॉलर 67 सेंट पर रहा।