जनवरी 7, 2026 10:27 पूर्वाह्न

printer

घने कोहरे से रेल सेवाएं प्रभावित, दिल्ली जाने वाली 70 से अधिक ट्रेनें देर से चल रहीं

घने कोहरे के कारण देश के कई हिस्सों में रेल सेवाओं पर असर पड़ा है। दिल्ली जाने वाली 70 से अधिक रेलगाडियां दो घंटे की देरी से चल रही हैं। यात्रियों को असुविधा और देरी से बचने के लिए रेलगाडियों की आवाजाही की वर्तमान स्थिति पर नज़र रखने की सलाह दी गई है।