मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 22, 2025 10:44 पूर्वाह्न

printer

घने कोहरे की चपेट में पूरा बिहार, यातायात प्रभावित

पूरा बिहार घने कोहरे की चपेट में है। हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में आज सुबह से अत्यधिक घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि कोहरे के कारण उत्तर बिहार के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। वहीं, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। इधर, पिछले चौबीस घंटों के दौरान आठ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ रोहतास का डेहरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। राजधानी पटना न्यूनतम तापमान चौदह दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।