केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा है कि घग्गर नदी में पानी बढ़ने के कारण सिरसा जिले में कई स्थानों पर किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे सिरसा जिले के दो दिवसीय दौरे पर थे। दौरे के दूसरे दिन आज मीडिया को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि हिसार घग्गर नाले के उफान पर होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया है कि वह केंद्र और राज्य सरकारों के समक्ष यह मुद्दा उठाएँगे।
Site Admin | सितम्बर 14, 2025 6:39 अपराह्न
घग्गर नदी में पानी बढ़ने के कारण किसानों की फसलें हुई खराब
