गढ़वा जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 90 दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम शुरु किया गया है। इस कड़ी में गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर से रंका मोड़ तक रैली निकालकर लोगों को कानूनी अधिकार के प्रति जागरुक किया गया।
रैली में शामिल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और प्राधिकार के अध्यक्ष नलिन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उदेश्य समाज के आखिरी व्यक्ति तक कानूनी अधिकार के प्रति सजग करना है।