झालसा रांची के निर्देश पर गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चलंत लोक अदालत की शुरुआत की गयी है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्रधिकार के अध्यक्ष राजेश शरण सिंह ने आज इसका शुभारंभ किया। मौके पर उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश राजेश शरण सिंह ने कहा कि यह चलंत लोक अदालत जिले के 20 प्रखंडों में एक माह तक जरूरत मंदो के द्वार पर पहुंच कर न्याय देने का काम करेगी।
Site Admin | जून 1, 2024 8:06 अपराह्न
गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चलंत लोक अदालत की शुरुआत की गई
