अक्टूबर 19, 2024 5:56 अपराह्न

printer

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में तीन स्थानों पर मिनी स्टेडियम बनाने की सहमति

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में तीन स्थानों पर मिनी स्टेडियम बनाने पर सहमति जताई है। साथ ही गढ़वाल लोकसभा के महाविद्यालयों में केंद्र सरकार के सहयोग से व्यायामशालाएं भी खोली जाएंगी।

 

ये जानकारी देते हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री से उनके कार्यालय में मुलाकात की। सांसद बलूनी ने कहा कि इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

 

श्री बलूनी ने कहा कि मिनी स्टेडियम बनने से गढ़वाल के युवाओं को देहरादून या किसी अन्य शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।