पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एसीबी की टीम ने आज बड़ी कारवाई करते हुए गढ़वा जिले के राज्यकीयकृत उच्च विद्यालय कांडी की प्रधानाध्यापिका विद्यामी बाखला को 5000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के व्यवसायिक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार से प्रधानाध्यापिका ने किसी काम के एवज में रूपये की मांग की थी।
Site Admin | अगस्त 7, 2024 7:54 अपराह्न
गढ़वाः प्रधानाध्यापिका विद्यामी बाखला को 5000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
