दिसम्बर 18, 2024 11:42 पूर्वाह्न

printer

ग्वालियर: तानसेन संगीत समारोह में आज आयोजित होगा तानसेन अलंकरण समारोह

 

ग्वालियर में सुर सम्राट तानतेन की याद में आयोजित 100वें तानसेन संगीत समारोह में आज तानसेन अलंकरण समारोह आयोजित होगा। समारोह में देश के ख्यातिनाम तबला वादक पं. स्वपन चौधरी को वर्ष 2023 के राष्ट्रीय तानसेन सम्मान से विभूषित किया जायेगा। इसी तरह वर्ष 2023 के राजा मानसिंह तोमर सम्मान से सानंद न्यास इंदौर को अलंकृत किया जाएगा। समारोह में देश और दुनिया के प्रमुख संगीत साधकों द्वारा तानसेन को स्वरांजली अर्पित की जा रही है।

संस्कृति संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि अलंकरण समारोह में प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी तानसेन सम्मान व राजा मानसिंह तोमर सम्मान प्रदान करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला