जुलाई 15, 2025 4:51 अपराह्न

printer

ग्रुप कैप्टन शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले पहले भारतीय और 1984 में अंतरिक्ष में गए विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 मिशन के तीन अन्य चालक दल के सदस्य अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने 18 दिन के ऐतिहासिक मिशन के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं। स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान आज दोपहर अमरीका के कैलिफ़ोर्निया के सैन डिएगो तट से दूर प्रशांत महासागर में उतरा। अब चालक दल पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने के लिए सात दिन के पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरेगा। मिशन की अंतरिक्ष यात्रा 25 जून को शुरू हुई थी, जब ड्रैगन अंतरिक्ष कैप्सूल को ले जाने वाला फाल्कन-9 रॉकेट फ्लोरिडा से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना हुआ था।

    ग्रुप कैप्टन शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले पहले भारतीय और 1984 में अंतरिक्ष में गए विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। अपने प्रवास के दौरान, शुभांशु शुक्ला ने विशिष्ट सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण प्रयोग किए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला