अक्टूबर 15, 2025 2:36 अपराह्न

printer

ग्रीस के एथेंस में आई.एस.एस.एफ. विश्व चैंपियनशिप शॉटगन 2025 में भारतीय निशानेबाज अपने अभियान की शुरुआत करेंगे

ग्रीस के एथेंस में आज से आई.एस.एस.एफ. विश्व चैंपियनशिप शॉटगन 2025 में छह भारतीय निशानेबाज ट्रैप स्पर्धाओं में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

   

 

नीरू ढांडा, आशिमा अहलावत और कीर्ति गुप्ता महिला ट्रैप स्पर्धा में भाग लेंगी, जबकि ज़ोरावर सिंह संधू, विवान कपूर और भौनीश मेंदीरत्ता पुरुष वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।

   

 

क्वालीफिकेशन राउंड शुक्रवार तक जारी रहेंगे। इसके बाद प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष छह निशानेबाज फाइनल में प्रवेश करेंगे।

   

 

महिला वर्ग का फाइनल भारतीय समय के अनुसार शाम 05:30 बजे और पुरुषों का फाइनल भारतीय समयानुसार शाम सात बजे होगा।