मार्च 12, 2025 1:53 अपराह्न

printer

ग्रीनलैंड में मोक्रेटिक पार्टी ने करीब 30 प्रतिशत वोटों के साथ संसदीय चुनाव जीता

ग्रीनलैंड में पूंजीवादी विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी ने करीब 30 प्रतिशत वोटों के साथ संसदीय चुनाव जीत लिया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इस क्षेत्र पर नियंत्रण करने का प्रस्ताव दिए जाने के बाद यह चुनाव अंतरराष्ट्रीय पहलुओं से महत्वपूर्ण हो गया। आर्कटिक क्षेत्र पर प्रभाव के लिए अमरीका-चीन-रूस की प्रतिस्पर्धा के बीच इस चुनाव से ग्रीनलैंड की भविष्य की सुरक्षा पर भी चिंता उठी है।

 

ग्रीनलैंड में संसद की 31 सीटों पर हर चार वर्ष में चुनाव होते हैं। कल आए परिणामों के अनुसार, सत्तारूढ़ दो पक्षीय गठबंधन के संसदीय बहुमत खोने की संभावना है।

 

तेल और गैस से समृद्ध डेनमार्क के स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड में सभी प्रमुख दल डेनमार्क से आजादी की इच्छा रखते हैं। डेनमार्क ने 1953 तक ग्रीनलैंड पर एक उपनिवेश के रूप में शासन किया था। वर्ष 2009 में ग्रीनलैंड को खनिजों, पुलिस और न्यायालयों के मामलों में और अधिक अधिकार प्राप्त हुए। हालांकि, डेनमार्क अभी भी ग्रीनलैंड की सुरक्षा, रक्षा, विदेश और मौद्रिक नीति को नियंत्रित करता है। ग्रीनलैंड को डेनमार्क के माध्यम से यूरोपीय संघ और नाटो से भी लाभ मिलता है।