मार्च 17, 2025 10:33 पूर्वाह्न

printer

ग्रामोत्थान योजना की सहायता से गढवाल की महिलाओं की बदल रही आर्थिक स्थिति

टिहरी गढवाल ज़िले के चंबा विकासखंड के कौतिगाड़ गांव की महिलांए घर बैठे आय कमाकर आर्थिकी स्थित सुदृढ करने की बेहतरीन मिसाल पेश कर रही हैं। उत्साह आजीविका स्वयात्ता सहकारिता संघ की महिलाओं ने ग्रामोत्थान परियोजना के वित्त सहयोग से सेमी ऑटोमेटिक सैनेटरी पैड प्रोडक्शन यूनिट की स्थापना की है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को किफायती दरों सैनेटरी पैड उपलब्ध कराना और आजीविका संघ से जुड़ी महिलाओं की आय में वृद्धि करना है।
 
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू की गई ग्रामोत्थान परियोजना वर्ष 2024-25 का लाभ लेते हुये कौतिगाड की महिलाओं ने सैनेटरी पैड प्रोडक्शन यूनिट के लिये कल्स्टर लेवल फेडरेशन के माध्यम से रीप द्वारा छह लाख रुपए और बैंक द्वारा तीन लाख रुपए की धनराशि में स्वयं के अंशदान के एक लाख रुपए मिलाकर और यूनिट लगाकर उत्पादन में वृद्धि का लक्ष्य हासिल किया है। इससे जहां ग्रामीण महिलाएं मैनुअल तरीके से प्रतिदिन 30 से 40 सैनेटरी पैड तैयार कर पा रही थी, वहीं यह अब बढकर एक हजार पैड प्रतिदिन हो गई है। इससे संघ की महिलाओं की मासिक आय में भी वृद्धि हुई है।