मई 26, 2024 8:02 अपराह्न

printer

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि कल समाप्त हो जाएगी

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि कल समाप्त हो जाएगी। इसके बाद उन्हें ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर घोटाला मामले में 15 मई को पूछताछ के दौरान उन्हें ईडी की ओर से गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में उनके पीएस संजीव लाल और नौकर जहांगीर को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।