मई 8, 2024 2:55 अपराह्न

printer

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव सस्पेंड होंगे

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव सस्पेंड होंगे। उनके न्यायिक हिरासत में चले जाने की सूचना के बाद सरकार के स्तर पर उन्हें निलंबित करने की संचिका बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सहमति के बाद उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। चूंकि वह झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं, ऐसे में कार्मिक विभाग द्वारा उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया जाएगा। सोमवार को संजीव लाल के आवास पर ईडी ने छापामारी की थी। छापामारी में नकद भी बरामद किया गया था। इसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।