मार्च 6, 2026 6:57 पूर्वाह्न

printer

ग्रामीण विकास मंत्रालय आज से राष्ट्रव्यापी वीबी जी राम जी युवा डिजिटल अभियान करेगा शुरू

ग्रामीण विकास मंत्रालय, माई भारत के सहयोग से, आज से राष्ट्रव्यापी वीबी जी राम जी युवा डिजिटल अभियान शुरू कर रहा है। इसका उद्देश्य विकसित भारत – ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन अधिनियम, 2025 के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है।

अभियान का लक्ष्य युवाओं को इस पहल के केंद्र में रखकर प्रश्नोत्तरी, वीडियो चुनौतियों और रचनात्मक प्रतियोगिताओं जैसी गतिविधियों से जोड़ना है, ताकि इसे एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जन आंदोलन बनाया जा सके।

अभियान के अंतर्गत, 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर की शार्ट वीडियो, रील या एनिमेटेड वीडियो प्रतियोगिता ’60 सेकंड फॉर माई विलेज’ भी आज से शुरू की जा रही है।

विजेताओं का चयन रचनात्मकता, मौलिकता, तकनीकी गुणवत्ता और विषय प्रासंगिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रतियो‍गी माई भारत पोर्टल के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।