छत्तीसगढ़ के ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को अब 10-10 हजार रूपए की राशि सालाना प्रदान की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ती जिले में आयोजित कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के 5 लाख 62 हजार श्रमिकों को फायदा मिलेगा। कार्यक्रम में श्री साय ने जिले में 168 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले के दमऊदरहा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का ऐलान किया।
Site Admin | जनवरी 19, 2025 9:47 अपराह्न
ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को अब प्रदान की जाएगी 10-10 हजार रूपए की राशि सालाना
